Please wait

सात साल के बाद हॉकी इंडिया लीग की वापसी; पुरुषों और महिलाओं की फ्रेंचाइजी का किया गया अनावरण

हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को आधिकारिक तौर एचआईएल 2024-25 के लिए फ्रेंचाइजी की घोषणा की। लीग में 8 पुरुषों की टीमें और 6 महिलाओं की टीमें शामिल होंगी, यह पहली बार होगा कि एक महिला लीग पुरुषों की प्रतियोगिता के साथ-साथ चलेगी।

04 Oct 2024

सात साल के बाद हॉकी इंडिया लीग की वापसी; पुरुषों और महिलाओं की फ्रेंचाइजी का किया गया अनावरण

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर (हि.स.)। हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) 7 साल के अंतराल के बाद ऐतिहासिक वापसी करने के लिए तैयार है।

हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को आधिकारिक तौर एचआईएल 2024-25 के लिए फ्रेंचाइजी की घोषणा की। लीग में 8 पुरुषों की टीमें और 6 महिलाओं की टीमें शामिल होंगी, यह पहली बार होगा कि एक महिला लीग पुरुषों की प्रतियोगिता के साथ-साथ चलेगी।

खिलाड़ियों की नीलामी 13 से 15 अक्टूबर तक

एचआईएल 2024-25 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 13 से 15 अक्टूबर तक नई दिल्ली में होगी। प्रत्येक फ्रेंचाइजी 24 खिलाड़ियों की एक टीम बनाएगी, जिसमें कम से कम 16 भारतीय खिलाड़ी (4 जूनियर खिलाड़ियों को अनिवार्य रूप से शामिल करना) और 8 अंतरराष्ट्रीय सितारे शामिल होंगे।

दो स्थानों पर होंगे एचआईएल 2024-25 के मैच

एचआईएल 2024-25 के मैच दो स्थानों - मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, रांची, झारखंड और बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम, राउरकेला, ओडिशा - में खेले जाएंगे, जिसमें महिलाओं का लीग फाइनल 26 जनवरी 2025 को रांची में और पुरुषों का फाइनल होगा। फाइनल 1 फरवरी 2025 को राउरकेला में होगा।

पुरुषों की फ्रेंचाइजी और उनके मालिकों की सूची

1 चेन्नई - चार्ल्स ग्रुप

2. लखनऊ - यदु स्पोर्ट्स

3. पंजाब - जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स

4. पश्चिम बंगाल - श्राची स्पोर्ट्स

5. दिल्ली - एसजी स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट

6. ओडिशा - वेदांता लिमिटेड

7.  हैदराबाद - रेसोल्यूट स्पोर्ट्स

8.  रांची - नवोयम स्पोर्ट्स वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड

महिला फ्रेंचाइजी और उनके मालिकों की सूची

1. हरियाणा - जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स

2. पश्चिम बंगाल - श्राची स्पोर्ट्स

3. दिल्ली - एसजी स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट

4. ओडिशा - नवोयम स्पोर्ट्स वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड

आने वाले दिनों में कानूनी कार्यवाही बंद होने के तुरंत बाद दो महिला फ्रेंचाइजी की घोषणा की जाएगी।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सात साल के बाद हॉकी इंडिया लीग की वापसी; पुरुषों और महिलाओं
हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को आधिकारिक तौर एचआईएल 2024-25 के लिए फ्रेंचाइजी की घोषणा की। लीग में 8 पुरुषों की टीमें और 6 महिलाओं की टीमें शामिल होंगी, यह पहली बार





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News